Kl rahul: Cricket News & Match Updates
4,4,6: केएल राहुल में आई महेंद्र सिंह धोनी की आत्मा, Team India को तीन गेंदों पर 14 रन ठोककर दिलाई जीत; देखें VIDEO
KL Rahul Video: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) ने बीते रविवार, 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले (IND vs NZ 1st ODI) में 21 गेंदों पर नाबाद 29 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने भारतीय फैंस को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी और उन्हीं के अंदाज़ में चौके-छक्के ठोककर मैच फिनिश किया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना भारतीय पारी के 49वें ओवर में घटी। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर 24 साल के तेज गेंदबाज़ क्रिस्टियन क्लार्क करने आए थे, जो कि अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे। ऐसे में केएल राहुल ने उनको ही टारगेट करके मैच फिनिश करने का फैसला किया। इसके बाद होना क्या था, केएल राहुल ने वडोदरा के मैदान पर अपनी क्लास दिखाई और क्लार्क की आखिरी तीन गेंदों पर एक के बाद एक दो चौके और फिर छक्का जड़कर पूरा मैच ही फिनिश कर दिया। Read More...