Josh tongue: Cricket News & Match Updates
Josh Tongue ने Team India को गिफ्ट में दिए 11 रन, 1 ओवर में डाले पूरे 9 बॉल; देखें VIDEO
Josh Tongue Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th Test) केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन गुरुवार, 31 जुलाई को इंग्लिश कैप्टन ओली पोप (Ollie Pope) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। गौरतलब है कि दिन के पहले सेशन में 23 ओवर का खेल हुआ जिसमें टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 72 रन बनाए।
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के लिए एक हरा पिच तैयार किया गया है जहां इंग्लिश गेंदबाज़ों ने टीम इंडिया की पहली इनिंग में दो विकेट काफी जल्दी गिरा दिए। यशस्वी जायसवाल 9 बॉल पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केएल राहुल भी ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए और 40 बॉल पर 14 रन बनाकर अपना विकेट खो बैठे। हालांकि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब इंग्लिश गेंदबाज़ जोश टंग भी मैदान पर बुरी तरह संघर्ष करते नज़र आए और उन्होंने अपने ओवर में पूरे 9 बॉल डाल दिए। इसी बीच टंग ने टीम इंडिया को गिफ्ट में 11 रन भी दिए। Read More...