Josh tongue: Cricket News & Match Updates
VIDEO: जोश टंग ने डाली बवाल गेंद, स्टीव स्मिथ हो गए क्लीन बोल्ड
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार (26 दिसंबर) को पहली पारी में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने में जोश टंग ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 5 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और इन 5 में स्टीव स्मिथ का बड़ा विकेट भी शामिल था।
जोश टंग ने एक कमाल की गेंद पर स्मिथ को चारों खाने चित्त करते हुए बोल्ड कर दिया। ये नजारा 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला जब टंग ने गेंद को स्टंप लाइन में बिल्कुल आगे पिच करवाया और स्मिथ इस तेज़ गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और बोल्ड हो गए। क्लीन बोल्ड होने के बाद स्मिथ को यकीन ही नहीं हुआ और वो क्रीज़ में ही खड़े रहे। इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...