Joe root: Cricket News & Match Updates
Ashes 2023: जैक क्रॉली दोहरे शतक से चूके, इंग्लैंड ने बड़े स्कोर की तरफ बढ़ाए कदम
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (Zak Crawley) ने एशेज 2023 के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली। ये एशेज में उनका पहला टेस्ट शतक है। उनकी इसी पारी की तरफ से इंग्लैंड मजबूत पोजीशन में पहुंच गया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 90.2 ओवरों में 317 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
जैक क्रॉली ने इस मैच में तेजी से 93 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने 182 गेंदों में 21 चौको और 3 छक्कों की मदद से 189 रन की शतकीय पारी खेली। वो दोहरे शतक से मात्र 11 रन से चूक गए। उनकी पारी का अंत कैमरून ग्रीन ने बोल्ड करके किया। उन्होंने मोईन अली के साथ 121 (152) रन की साझेदारी की। इसके अलावा जो रुट के साथ उन्होंने 206 (186) रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। Read More...