Jasprit bumrah captain: Cricket News & Match Updates
टेस्ट क्रिकेट में कप्तान बनना मेरे लिए सम्मान की बात होगी: जसप्रीत बुमराह
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को कहा कि अगर उन्हें टेस्ट में कप्तान बनने का मौका मिलता है, तो उनके लिए सम्मान की बात होगी। उन्होंने आगे कहा कि चाहे उनको यह सम्मान मिले या न मिले, वह टीम के लिए बेहतर करते रहेंगे। विराट कोहली अब कप्तान नहीं हैं और रोहित शर्मा चोट के कारण अनुपलब्ध हैं। इसलिए वनडे सीरीज में यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुमराह बुधवार से एकदिवसीय सीरीज में उपकप्तान होंगे।
बुमराह ने सोमवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं टीम के लिए किसी भी स्थिति और तरीके से योगदान देने के लिए तैयार हूं। अगर मुझे टेस्ट में कप्तान बनने मौका दिया जाता है, तो निश्चित रूप से मैं इसके बारे में सोचूंगा। मुझे अपना काम करना पसंद है, हालांकि मैं योगदान कर सकता हूं, लेकिन वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे ये जिम्मेदारी मिले या न मिले। इसलिए मैं हमेशा टीम के लिए बेहतर करता रहूंगा।" Read More...
Related Cricket News for Jasprit bumrah captain - Tesst
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33