Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
'मुझे याद नहीं...' शिखर धवन में आई रोहित शर्मा की आत्मा, भूल गए अपने खिलाड़ी का नाम
Shikhar Dhawan Funny Video: शिखर धवन अक्सर ही अपनी शानदार बल्लेबाज़ी, इंस्टाग्राम रील्स और मस्तमौला अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। एक बार फिर धवन से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है। दरअसल, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में यह मजेदार घटना घटी जिसके दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान अपने चौथे विदेशी खिलाड़ी का नाम भूल गए। यही वजह है यह वीडियो जंगल में लगी आग की तरह फैल गया है।
PBKS vs KKR मैच में नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद मुरली कार्तिक ने शिखर धवन से उनकी प्लेइंग इलेवन के बारे में सवाल करते हुए विदेशी खिलाड़ियों के बारे में पूछा। यहां धवन फंस गए। शिखर ने कहा, 'हमारे विदेशी खिलाड़ी भानुका राजपक्षे, नेथन एलिस और सैम करन हैं। अअअ.. मुझे चौथे खिलाड़ी का नाम याद नहीं।' Read More...