Indian premier league: Cricket News & Match Updates
IPL 2022 Playoffs में अगर बारिश ने डाला खलल तो ऐसे होगा विजेता का फैसला, जानिए पूरी डिटेल्स
IPL 2022 Playoffs: 58 दिन और 70 मैचों के बाद अब आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के आखिरी चार मुकाबले खेले जाएंगे। लीग स्टेज के मैच महाराष्ट्र में खेले जाने के बाद अब प्लेऑफ के मैच कोलकाता और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस 24 मई को पहले क्वालीफायर में राजस्थान की टीम से भिड़ेगी और 25 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। यह दोनों ही मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होंगे। वहीं दूसरा क्वालीफायर 27 मई को और फाइनल मैच 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
रविवार (22 मई) को कोलकाता के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई और इस हफ्ते पहले कुछ दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। जो प्लेऑफ के नजरिए से अच्छी खबर नहीं है। । ऐसे में निर्धारित समय के अनुसार मैच का आयोजन होने के बारे में चिंता है। ईएसपीएनक्रिकइऩफो की खबर के अनुसार बारिश से बाधित होने वाले मुकाबलों के लिए आईपीएल ने कुछ गाइडलाइंस तैयार की है। Read More...