Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया,बॉलीवुड स्टार्स के साथ कर रहे थे क्लब में पार्टी
भारतीय टीम के बाएं हाथ के मिडिल आर्डर के बेहतरीन बल्लेबाज सुरेश रैना ने इस साल महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद रैना ने आईपीएल से भी अपना नाम वापस ले लिया था और फिलहाल वो 2021 के जनवरी में होने वाले सयैद मुश्ताक अली में उत्तरप्रदेश की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
लेकिन अब आई एक बड़ी खबर के अनुसार मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में रैना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया और बाद में उन्हें हिरासत में भी लिया गया है। इसका कारण यह है कि रैना मुंबई में स्तिथ एक पब में बिना मास्क के पार्टी करते हुए पाए गए। कोरोना में रैना का इस तरह बिना किसी सुरक्षा के पार्टी में जाना महंगा पड़ गया और पुलिस ने रैना समेत 34 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि रैना को नोटिस देने के बाद छोड़ दिया गया है। इस क्लब का नाम ड्रैगन फ्लाई पब है और यह क्लब बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह के नाम पर है। Read More...