Ind vs wi: Cricket News & Match Updates
आखिर सरफराज खान को क्यों नहीं किया वेस्टइंडीज सीरीज के लिए सेलेक्ट? अजीत अगरकर ने दिया जवाब
Sarfaraz Khan not picked for West Indies Test Series 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार (25 सितंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी। इस टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को तो मौका मिला लेकिन युवा खिलाड़ी सरफराज खान टीम में शामिल नहीं हैं।
हाल ही में अपना वज़न कम करके सबको चौंका देने वाले सरफ़राज़ खान का नाम टीम में ना देखकर फैंस काफी हैरान दिखे। सरफ़राज़ ने इंग्लैंड दौरे पर भारत ए के लिए मैच खेले थे लेकिन वो मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2024 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारत के लिए खेला था। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरफराज से जुड़ा सवाल पूछा गया तो बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने सरफराज को ना चुने जाने पर कहा, "वो चोटिल हैं।" Read More...