Ind vs eng: Cricket News & Match Updates
WATCH: इंडिया या इंग्लैंड? फिन एलन ने बताया कौन सी टीम को फाइनल में खेलना चाहेंगे?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अपनी नाबाद 100 रनों की पारी के बाद उनकी निगाहें अहमदाबाद में होने वाले फाइनल पर टिकी हुई हैं। इसी बीच मैच के बाद उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि फाइनल में वो इंग्लैंड या भारत में से किस टीम से खेलना पसंद करेंगे।
इस सवाल का एलन ने बहुत ही शानदार जवाब दिया। एलन ने कहा, आपने बहुत ही बड़ा सवाल पूछा लेकिन देखिए दोनों में से कोई भी टीम आए हम दोनों टीमों के लिए तैयार हैं। हमें खुद पर भरोसा है और हमारे पास इस वक्त मूमेंटम भी है। अगर हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेलेंगे तो हम किसी को भी हरा सकते हैं। कोई भी टीम आए, हम तैयार रहेंगे। रविवार को मज़ा आने वाला है।" Read More...