Icc men: Cricket News & Match Updates
टी20 वर्ल्ड कप: रोस्टन-पॉवेल की धमाकेदार पारियां, सेमीफाइनल के लिए भारत को 196 रनों का लक्ष्य
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत दमदार रही। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 68 रन जोड़े। होप ने 33 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि चेज ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की शानदार पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने आगाज तो अच्छा किया, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। हेटमायर 12 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 9 गेंदों में 14 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। रदरफोर्ड के पवेलियन लौटने के बाद रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 76 रनों की अहम साझेदारी निभाई। होल्डर ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, पॉवेल ने महज 19 गेंदों में 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 34 रन बनाए। Read More...