Icc men: Cricket News & Match Updates
टी20 वर्ल्ड कप: मार्को जानसेन का अर्धशतक, फाइनल के टिकट के लिए न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य
कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही, और टीम ने दूसरे ही ओवर में 12 के स्कोर पर डिकॉक और रिकल्टन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। 55 के स्कोर पर मार्करम का विकेट गिरा। वह तीसरे विकेट के रूप में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 77 के स्कोर पर मिलर और ब्रेविस के रूप में चौथा और पांचवां विकेट गिरा। ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका मुश्किल से 125-130 तक पहुंच पाएगी।
छठे विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जानसेन ने 73 रन की साझेदारी का टीम का स्कोर 150 तक पहुंचाया। खतरनाक होती इस जोड़ी को फर्ग्यूसन ने स्टब्स को आउट कर तोड़ा। स्टब्स 24 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स के आउट होने के बाद कॉर्बिन बोश 2 और रबाडा 0 पर आउट हुए। केशव महाराज 1 रन पर नाबाद रहे। Read More...