Harmanpreet kaur: Cricket News & Match Updates
हरमनप्रीत कौर: 5वें वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार, जानें शानदार सफर
Harmanpreet Kaur: इस साल, जो महिला क्रिकेटर अपना 5वां वनडे वर्ल्ड कप खेल रही हैं उनकी लिस्ट में सिर्फ 5 नाम हैं और जो भारत में अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप खेल रही हैं उनकी लिस्ट में सिर्फ 14 का नाम है। इन दोनों लिस्ट में भारत से सिर्फ एक ही नाम है और वह भी एक ही खिलाड़ी का और ये नाम और किसी का नहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का है। एक खिलाड़ी के तौर पर अपने 5वें आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए वे तैयार हैं और जानती हैं कि ये उनके लिए अब तक का सबसे महत्वपूर्ण आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप है। इसका बेसब्री से इंतज़ार है।
इस बड़े टूर्नामेंट में पहली बार भारत की कप्तानी कर रही हरमनप्रीत कौर ने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर, यह टूर्नामेंट मेरे लिए बड़ा ख़ास है। यह एक घरेलू वर्ल्ड कप है। मुझे नंबर 4 पर बल्लेबाजी का काफी अनुभव है और मैं बस टीम में योगदान देना चाहती हूं।' Read More...