Gujarat titans: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: कोहली की शतकीय पारी पर गिल की पारी पड़ी भारी, GT से 6 विकेट से हारकर RCB हुई बाहर
आईपीएल 2023 के 70वें मैच में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के शतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी शतक लगाया था लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। इस हार के बाद आरसीबी टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गयी है। मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।
इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। बारिश की वजह से यह मैच लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था। इस मैच में गुजरात ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यश दयाल की जगह हिमांशु शर्मा को खिलाया। वहीं बैंगलोर ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में दिनेश कार्तिक की जगह हिमांशु शर्मा को खिलाया। Read More...