Glenn phillips: Cricket News & Match Updates
Rashid Khan ने LIVE MATCH में पार की हदें, Glenn Phillips को OUT करके दी गाली; देखें VIDEO
Rashid Khan Abused Glenn Phillips Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) अपनी गेंदबाज़ी से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में 36 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। गौरतलब है कि उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसके बाद तो उन्होंने हदे ही पार कर दी और कीवी खिलाड़ी को गाली दी।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। यहां राशिद ने अपनी दूसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को फंसाया जो कि कवर की तरफ शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हुए। गौर करने वाली बात ये है कि ग्लेन फिलिप्स 25 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए थे जिस वज़ह से कीवी टीम के ऊपर से दबाव हट चुका था। Read More...