Glenn maxwell: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: मैक्सवेल और जेम्स नीशम का हैरतअंगेज कैच, कुछ इस तरह आउट हुए रोहित शर्मा; देखें VIDEO
IPL 2020: आईपीएल सीजन 13 के 13वें मैच में मुंबई इंडियस (Mumbai Indians) ने किंग्स 11 पंजाब (Kings XI Punjab) को 48 रनों से शिकस्त दी है। मुंबई इंडियस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आउट होने से पहले 45 बॉल पर 70 रनों की धमाकेदारपारी खेली। शानदार फॉर्म में नजर आ रहे रोहित शर्मा इस पारी में जिस तरह से आउट हुए वह काफी अद्भुत था। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और जेम्स नीशम (James Neesham) ने मिलकर एक शानदार कैच पकड़ते हुए हिटमैन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
मोहम्मद शमी द्वारा डाले जा रहे 17वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने लॉन्ग ऑफ पर लंबा शॉर्ट लगाने की कोशिश की। ग्लेन मैक्सवैल ने शानदार फिल्डिंग का प्रदर्शन करते हुए गेंद को लपक लिया। बाउंड्री के बेहद नजदीक खड़े होने के चलते मैक्सवैल कैच पकड़ते ही बाउंड्री के बाहर जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उन्होंने गेंद को बाउंड्री के बाहर फेंक दिया। जेम्स नीशम ने गेंद को पकड़ा और मुंबई को रोहित के रूप में एक बड़ा झटका लगा। Read More...