Fantasy cricket tips: Cricket News & Match Updates
ENG vs NZ 2nd ODI, Dream 11 Team: डेवोन कॉनवे को बनाएं कप्तान, यहां देखें Fantasy Team
England v New Zealand 2nd ODI, Dream 11 Team: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चार मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला रविवार (10 सितंबर) को सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट के बड़े अंतर से जीता था जिसके साथ उन्होंने इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बना ली है ऐसे में अब इंग्लिश टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
इस मुकाबले में आप डेवोन कॉनवे पर दांव खेल सकते हैं। कॉनवे वनडे क्रिकेट में अब तक 19 मैचों में 52.75 की औसत से 844 रन बना चुके हैं। इस बाएं हाथ का बल्लेबाज बड़ी इनिंग खेलने की क्षमता रखता है जो कि पिछले मुकाबले में भी देखने को मिला। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में कॉनवे ने 121 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए थे ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप जोस बटलर या रचिन रविंद्र को चुन सकते हैं। Read More...