England tour
कोहली की रिटायरमेंट के बाद अब किसे मिलेगा टेस्ट में नंबर 4 का रोल? कुंबले ने बताया चौंकाने वाला नाम
विराट कोहली(Virat Kohli) के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब टीम इंडिया को एक नया नंबर 4 बल्लेबाज़ चाहिए। जहां केएल राहुल और शुभमन गिल को इस रोल के लिए फेवरेट माना जा रहा है, वहीं भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले(Anil Kumble) ने करुण नायर(Karun Nair) का नाम लेकर सबको चौंका दिया। कुंबले का मानना है कि करुण ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड जैसे चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए वो एक अनुभवी और फिट विकल्प साबित हो सकते हैं।
विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर एक युग का अंत कर दिया। पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय तक वो भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करते रहे हैं। लेकिन अब जब टीम इंडिया जून में इंग्लैंड दौरे पर जा रही है, तो नए नंबर 4 की खोज शुरू हो चुकी है।
Related Cricket News on England tour
-
विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास की अटकलों के बीच इंग्लिश पिचों पर बोल्ड होने वाला वीडियो शेयर…
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलों के बीच इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हल्के-फुल्के अंदाज़ में उन पर तंज ...
-
शार्दुल ठाकुर की नाराजगी – ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होने का दर्द खुलकर बताया
टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने पर अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर की हैं। 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली ...
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35