Devdutt padikkal: Cricket News & Match Updates
जोस ने जड़ा जानलेवा शॉट, बाल बाल बचे देवदत्त पडिक्कल; देखें VIDEO
आईपीएल 2022 के 34वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत दर्ज करने के लिए 223 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा है। इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज़ जोस बटलर ने सीज़न का तीसरा शतक जड़ा और दिल्ली कैपिटल्स के हर गेंदबाज़ की अच्छे से कुटाई की, लेकिन इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब बटलर का यह विस्फोटक अंदाज उनके साथी खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल पर ही भारी पड़ने वाला था।
दरअसल, ये घटना RR की पारी के 12वां ओवर में घटी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह ओवर बांग्लादेशी गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान करने आए थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने सेट बटलर के सामने स्लोअर गेंद करने की गलती की, जिसके बाद जोस बटलर ने जोर से बल्ला घुमाया और सामने की तरफ भरपूर ताकत के साथ शॉट जड़ दिया। बटलर के बल्ले से निकला यह शॉट तेजी के साथ नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े देवदत्त पडिक्कल के ऊपर से निकला जो कि इस बल्लेबाज़ को घायल या कहें बहुत ज्यादा घायल करने के लिए काफी था। Read More...