Cricket team
कौशल और तेजी का मिश्रण हमारे गेंदबाजों की ताकत : शमी
नई दिल्ली, 18 मई - किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि 2015 में विश्व कप के बाद अगले विश्व कप के लिए भारतीय टीम जब इंग्लैंड एंड वेल्स के लिए रवाना होगी तो उसके बल्लेबाजों से ज्यादा चर्चा उसके गेंदबाजों की होगी। यह बदलाव एक रात में नहीं हुआ है। इसमें कई वर्ष लगे हैं और कड़ी मेहनत के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने तेज गेंदबाजों का पूल तैयार किया है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास अगर जसप्रीत बुमराह के रूप में डेथ ओवरों में विशेषज्ञ गेंदबाज है तो वहीं मोहम्मद शमी के रूप में ऐसा गेंदबाज भी है जो स्विंग के दम पर बल्लेबाजों को पैर भी नहीं हिलाने देता। इसमें हमें भुवनेश्वर कुमार को नहीं भूलना चाहिए जो शमी की तरह ही स्विंग के उस्ताद हैं। वनडे टीम के लिए कोहली इससे अच्छे तेज गेंदबाजी आक्रमण की कल्पना भी नहीं कर सकते थे।
शमी ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि विश्व कप में टीम की गेंदबाजी उसकी ताकत के रूप में जानी जा रही है। भारत में अभी तक बल्लेबाजों का राज हुआ करता था, लेकिन शमी को गर्व है कि इस टीम के पास भारत का अभी तक का सबसे अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है।
शमी ने कहा, "बीते 20-30 साल में, अगर आप भारतीय क्रिकेट का इतिहास देखेंगे तो हमेशा बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। आप इसके लिए गेंदबाजों को दोष नहीं दे सकते क्योंकि जो विकेट बनाई जाती थीं वो गेंदबाजों की मददगार नहीं होती थी। पिछले पांच-सात साल में चीजें बदलनी शुरू हुई हैं। ईमानदारी से कहूं तो इसमें एक प्रक्रिया का पालन हुआ है। यह एक रात में नहीं हुआ है। हम एक ईकाई के तौर पर काम कर रहे हैं और इससे मदद मिल रही है।"
उन्होंने कहा, "अच्छी बात यह है कि वैराएटी के अलावा हमारे गेंदबाजों के पास तेजी भी है। कौशल और पेस का एक साथ होना हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण की विशेष पहचान है। यह एक सपने के सच होने जैसा है। मुझे इस बात पर गर्व होता है कि लोगबाग आज के दौर में हमारे तेज गेंदबाजों की बात करते हैं। यह चीज ज्यादा सुनी नहीं जाती थी, लेकिन अब यह हमारी ताकत है।"
तेज गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चिंता चोट होती है क्योंकि गेंदबाजों को चोटें जल्दी लगती हैं। हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर काफी चर्चा हुई थी।
शमी ने कहा कि वह आईपीएल के दौरान राष्ट्रीय टीम के फीजियो पेट्रिक फरहात से लगातार संपर्क में थे।
उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा बदलाव करने में विश्वास नहीं रखता और न ही मैं ज्यादा या कम काम करता हूं। मैं लगातार फिजियों के संपर्क में था और जो भी महसूस कर रहा था उन्हें ईमानदारी से बता रहा था। किसी भी टीम को एक खिलाड़ी के कारण भुगतना नहीं चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि आपके लिए जरूरी है कि आप डॉक्टर के साथ पारदर्शिता रखें ताकि उन्हें पता रहे कि आपका शरीर किस तरह से काम कर रहा है।"
शमी को कुछ दिन पहले तक टेस्ट गेंदबाज के रूप में देखा जाता था लेकिन हाल ही में उन्होंने वनडे में भी अच्छा किया है।
इस पर शमी ने कहा, "मैं काफी दिनों से सीमित ओवरों की क्रिकेट खेल रहा हूं लेकिन हाल ही में हुई आस्ट्रेलिया सीरीज से मुझे आत्मविश्वास मिला। मैंने इसे आईपीएल में भी जारी रखा।"
उन्होंने कहा, "मैं अपने मौके का इंतजार कर रहा था क्योंकि मेरा सफेद गेंद से रिकार्ड अच्छा है। मैं दो साल से इंतजार कर रहा था और मेरे दिमाग में यही था कि मुझे जब भी मौका मिलेगा तो मुझे उसे किस तरह से भुनाना है। मैं दिखाना चाहता था कि मैं क्या कर सकता हूं।"
Related Cricket News on Cricket team
-
बांग्लादेश ने ट्राई सीरीज फाइनल में बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा,इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
डबलिन, 18 मई (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने यहां आयरलैंड में आयोजित ट्राई सीरीज के फाइनल में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से पराजित किया। वर्षा से बाधित फाइनल मुकाबले में ...
-
हार के बाद भड़के पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद,कहा वर्ल्ड कप से पहले करना होगा ये काम
नॉटिघम, 18 मई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के खिलाफ यहां पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में हार झेलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने माना कि उनकी टीम ...
-
ENGvsPAK: इंग्लैंड ने चौथे वनडे में पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया,रॉय-स्टोक्स बने जीत के हीरो
नॉटिंघम, 18 मई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जेसन रॉय के दमदार शतक के दम पर यहां पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान को तीन विकेट से ...
-
वर्ल्ड कप से पहले यहां जाकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मिली प्रेरणा
लंदन, 17 मई (CRICKETNMORE)| मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया ने चार दिन तुर्की में बिताए और गलीपोली प्रायद्वीप का दौरा किया। ...
-
मार्क वुड का ऐलान,वनडे में 500 रन बनाने वाली पहली टीम बन सकती है इंग्लैंड
लंदन, 17 मई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना है कि उनकी टीम वनडे क्रिकेट में 500 रन बनाने वाली पहली टीम बन सकती है। इंग्लैंड के ...
-
टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया अपनी सफलता का श्रेय
नई दिल्ली, 16 मई (CRICKETNMORE)| भारत के 2018 में किए गए इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखा जाए तो अगर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को 14 जुलाई को ...
-
IREvBAN: बांग्लादेश ने आयरलैंड को छठे वनडे में 6 विकेट से रौंदा,ये खिलाड़ी बने जीत के हीरो
16 मई,(CRICKETNMORE)। अबू जायद की शानदार गेंदबाजी औऱ तमीम इकबा,लिटन दास और शाकिब अल हसन के अर्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश ने ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में मेजबान आयरलैंड को 6 ...
-
ICC ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को 1 मैच के लिए किया सस्पेंड, बेयरस्टो को लगी फटकार
दुबई, 15 मई (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन पर धीमी ओवर गति के चलते एक वनडे मैच का सस्पेंड लगा दिया है जबकि जॉनी ...
-
Peter Fulton to be New Zealand's batting coach post World Cup
Wellington, May 15 (CRICKETNMORE) Former New Zealand batsman Peter Fulton will take over as batting coach of the national side following the World Cup which is slated to be held ...
-
Pakistan's Shadab Khan declared fit for World Cup
Lahore, May 15 (CRICKETNMORE): Pakistan leg-spinner Shadab Khan has been declared fit for the upcoming World Cup slated to be held in England and Wales from May 30. "His latest ...
-
वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट ने लिया फैसला, इसे बनाया जाएगा बल्लेबाजी कोच
15 मई। पूर्व बल्लेबाज पीटर फुल्टन 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच बनेंगे। वह मौजूदा बल्लेबाजी कोच क्रेग ...
-
RECORD: पाकिस्तान ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड,वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा
ब्रिस्टल, 15 मई (CRICKETNMORE)| विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने यहां खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तान को छह विकेट ...
-
जॉनी बेयरस्टो के धमाकेदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में 6 विकेट से रौंदा
ब्रिस्टल, 15 मई (CRICKETNMORE)| विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने यहां खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तान को छह विकेट ...
-
ENGvPAK: जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा तूफानी शतक,इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा
15 मई,(CRICKETNMORE)। जॉनी बेयरस्टो के धमाकेदार शतक के दम पर इंग्लैंड ने ब्रिस्टल में खेले गए तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ...
Cricket Special Today
-
- 21 Apr 2026 09:40
-
- 16 Apr 2026 10:18
-
- 13 Apr 2026 10:25
-
- 08 Apr 2026 09:02