Captain rohit sharma: Cricket News & Match Updates
इस मशहूर कमेंटेटर ने चुनी T20 WC 2024 की अपनी पसंदीदा टीम, रोहित को बनाया कप्तान और विराट को किया बाहर
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 खत्म हो चुका हैं और भारत साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर चैंपियन बनकर उभरा है। कई एक्सपर्ट्स, पूर्व क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स अपनी वर्ल्ड कप 2024 की पसंदीदा टीम का चुनाव कर रहे है और अब इस लिस्ट में हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) का नाम भी शामिल हो गया है। हर्षा ने टीम की कमान भारत को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दी है। वहीं उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को बाहर का रास्ता दिखा दिया है जबकि 5 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है।
भोगले ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम के लिए रोहित शर्मा को अपनी टॉप पसंद के सलामी बल्लेबाज और कप्तान के रूप में चुना। भोगले ने रोहित को लेकर कहा कि, "मेरे पहले सलामी बल्लेबाज के बारे में कोई शक नहीं, वह रोहित शर्मा थे, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली। वह हमेशा एक निश्चित तरीके से भारत का समर्थन कर रहे थे, लेकिन उन्होंने बहुत अधिक स्ट्राइक रेट और हर जगह की तुलना में थोड़ा अधिक जोखिम के साथ बल्लेबाजी करने का विचार भी लाया। जब वह आगे बढ़े तो वह सनसनीखेज था। इसलिए, रोहित शर्मा कप्तान के रूप में हैं क्योंकि उन्होंने जो किया वह अच्छा था।" Read More...