Captain harmanpreet kaur: Cricket News & Match Updates
न्यूज़ीलैंड वूमेंस के खिलाफ इंडियन वूमेंस टीम की हुई घोषणा, हरमनप्रीत कप्तान बरकरार, ये स्टार खिलाड़ी हुई बाहर
गुरुवार, 17 अक्टूबर को, BCCI ने न्यूज़ीलैंड वूमेंस के खिलाफ खेली जानें वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडियन वूमेंस की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी पर खतरा दिखाई दे रहा था। हालांकि उन्हें कप्तान बनाये रखा है।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को वनडे टीम में जगह नहीं दी गयी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगी। आशा शोभना और पूजा वस्त्राकर भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगी। पूजा को आराम दिया गया है, जबकि शोभना चोट के कारण बाहर हो गई हैं। आशा रविवार, 13 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच से पहले उन्हें शुरुआत में इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चुना गया था लेकिन वो घुटने को चोटिल करवा बैठी। Read More...