Brydon carse: Cricket News & Match Updates
फिर फ्लॉप हुए Karun Nair, एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी इनिंग में Brydon Carse को गिफ्ट किया विकेट; देखें VIDEO
Karun Nair Wicket Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd Test) एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज़ करुण नायर (Karun Nair) बुरी तरह फ्लॉप हुए। इस मुकाबले में उन्हें नंबर-3 पर बैटिंग करने का मौका मिला था जिसके बावजूद वो दो इनिंग में सिर्फ और सिर्फ 57 रन ही जोड़ पाए। उन्होंने अपनी दूसरी इनिंग में ब्रायडेन कार्स (Brydon Carse) को अपना विकेट गिफ्ट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना टीम इंडिया की दूसरी इनिंग के 21वें ओवर में घटी। इंग्लिश टीम के लिए ये ओवर ब्रायडेन कार्स कर रहे थे जिन्होंने ओवर का आखिरी गेंद ऑफ स्टंप की तरफ डिलीवर किया। यहां करुण नायर जो कि 40 से ज्यादा बॉल खेल चुके थे और 26 रन पर बैटिंग करते रहे थे, वो सीधे बैट से गेंद को डिफेंस करके बेहद आसानी से रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने एक बेहद ही गलत शॉट का चुनाव करते हुए बॉल पर अपने बैट का बाहरी किनारा लगा दिया। इसके बाद होना क्या था वो बॉल सीधा विकेटकीपर की तरफ गई जहां जेमी स्मिथ ने एक बेहद आसान कैच पकड़कर नायर की पारी को समाप्त कर दिया। इस तरह करुण नायर ने अपना विकेट ब्रायडेन कार्स को गिफ्ट किया जिसका वीडियो इंग्लैंड क्रिकेट ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। Read More...