Boxing day test: Cricket News & Match Updates
आखिर क्या होता है ये बॉक्सिंग डे टेस्ट? जानिए बॉक्सिंग डे टेस्ट में कैसा है भारत का रिकॉर्ड ?
भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (26 दिसंबर, 2023) से सेंचुरियन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। इस टेस्ट मैच के अलावा पाकिस्तानी टीम भी ऑस्ट्रेलिया से दूसरे टेस्ट में लड़ाई करती दिखेगी। इन दोनों ही टेस्ट मैचों को बॉक्सिंग डे टेस्ट भी कहा जा रहा है और कई फैंस इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि आखिर 26 दिसंबर को खेले जाने वाले टेस्ट को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच क्यों कहा जाता है तो चलिए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।
दरअसल, दोनों ही मैच क्रिसमस के एक दिन बाद 26 दिसंबर से खेले जाएंगे। बॉक्सिंग डे पर (26 दिसंबर) ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में एक पारंपरिक मैच खेला जाता है। क्रिकेट के लिहाज से इस दिन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच खेले जाते हैं, जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है। Read More...