Ben duckett: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में बेन डकेट की जगह ले सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। सभी 10 फ्रेंचाइजी आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन के लिए कड़ा अभ्यास कर रही हैं। सीजन की शुरुआत से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के बेन डकेट ने सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। डीसी को डकेट के विकल्प की तलाश है।
बेन डकेट ने सोशल मीडिया के माध्यम से आईपीएल 2026 से बाहर रहने की जानकारी दी है। इसकी वजह उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना बताया है। आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी नीलामी में खरीदे जाने के बाद सीजन से ठीक पहले बिना किसी ठोस वजह के अपना नाम वापस लेता है तो उस पर दो सीजन का बैन लगाया जा सकता है। हैरी ब्रूक पर इसी वजह से आईपीएल में दो साल का प्रतिबंध लगा हुआ है। देखना होगा आईपीएल प्रबंधन डकेट के लिए ऐसी घोषणा कब करता है। बहरहाल, दिल्ली कैपिटल्स डकेट के विकल्प की तलाश में है और दो नाम इस रेस में आगे चल रहे हैं। Read More...