Babar azam: Cricket News & Match Updates
IPL के बॉलर ने Babar Azam की निकाली हेकड़ी, BBL के मैच में सीधी बॉल पर दे दिया विकेट; देखें VIDEO
पाकिस्तान के दिग्गज़ बल्लेबाज़ बाबर आज़म (Babar Azam) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) के लिए बिग बैश लीग (BBL 2025-26) खेल रहे हैं जहां बुधवार, 17 दिसंबर को वो एक बार फिर अपने बैट से कुछ कमाल नहीं कर सके और 10 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इस मुकाबले में उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) के तेज गेंदबाज़ ल्यूक वुड (Luke Wood) ने एक सीधी गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया, जो कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अपने बेस प्राइस 75 लाख में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का हिस्सा बने हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना सिडनी सिक्सर्स की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी जो कि एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ल्यूक वुड करने आए थे। ये उनके कोटे का दूसरा ओवर था जिसकी दूसरी ही गेंद उन्होंने बाबर आज़म के शरीर पर शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवर की। इसी गेंद पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की बत्ती गुल हो गई और वो सीधा मिड विकेट पर खड़े फील्डर मैथ्यू शॉर्ट के हाथों में कैच देकर अपना विकेट खो बैठे। Read More...