Axar patel: Cricket News & Match Updates
2nd T20I: जीत के बाद रोहित शर्मा हुए खुश, कहा- ऐसा प्रदर्शन देखते हैं,तो आप वास्तव में गर्व महसूस कर सकते हैं
भारत ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में 6 विकेट से हराते हुए सीरीज पर 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि जब आप ऐसा प्रदर्शन देखते हैं, तो आप वास्तव में गर्व महसूस कर सकते हैं।
रोहित ने कहा कि, "यह बहुत अच्छा एहसास है, यह एक लंबी जर्नी रही है जिसकी शुरुआत 2007 में हुई थी। मैंने यहां बिताए हर पल को संजोकर रखा है। हम जो करना चाहते थे, उसे लेकर हम स्पष्ट थे, सभी को बहुत स्पष्ट मैसेज और जब आप ऐसा प्रदर्शन देखते हैं, तो आप वास्तव में गर्व महसूस कर सकते हैं। इसके बारे में बात करना एक बात है, लेकिन वास्तव में वहां जाना और उस तरह से खेलना एक गर्व की अनुभूति है। पिछले दो मैचों में, हमने बहुत सारे बक्सों पर सही का निशान लगाया है। Read More...