Axar patel: Cricket News & Match Updates
IND vs SA: अक्षर पटेल IN वाशिंगटन सुंदर OUT! सुपर-8 के मुकाबले के लिए Team India की प्लेइंग XI में होगा बदलाव
India Probable Playing XI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव होना तय है।
अक्षर पटेल की होगी वापसी: भारतीय टी20 टीम के कैप्टन अक्षर पटेल ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेले थे। दरअसल, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में आराम देने का फैसला किया था। हालांकि अब भारतीय टीम सुपर-8 में साउथ अफ्रीका जैसी बेहद ही मजबूत टीम से भिड़ने वाली है, ऐसे में अक्षर पटेल की प्लेइंग कॉम्बिनेशन में वापसी तय है। 32 साल का ये हरफनमौला खिलाड़ी अब तक देश के लिए 90 टी20 मैचों में 700 रन (56 पारी) और 92 विकेट चटका चुका है। Read More...