Australia tour
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के भारतीय महिला टीम का ऐलान, 7 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) महिला चयन समिति ने शनिवार (17 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। यह दौरा फरवरी-मार्च में खेला जाएगा, जिसमें तीन टी20 मैच, तीन वनडे और एक टेस्ट मुकाबला शामिल है। सफेद गेंद के फॉर्मेट में टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उनकी उपकप्तान होंगी।
टी20 सीरीज के लिए सबसे ज्यादा चर्चा भारती फुलमाली की वापसी को लेकर है। 31 साल की फुलमाली ने भारत के लिए आखिरी बार 2019 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। करीब 7 साल बाद उन्हें फिर से टीम इंडिया की टी20 टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग में गुजरात के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते टीम में उनकी वापसी हुई है।
Related Cricket News on Australia tour
-
WATCH: एशेज में बढ़ा विवाद, एयरपोर्ट पर इंग्लैंड टीम की सिक्योरिटी और कैमरापर्सन के बीच हुई धक्का-मुक्की
एशेज टेस्ट सीरीज 2025-26 के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह मैदान से बाहर की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दबाव झेल ...
-
पूरी तरह फिट होने के बावजूद मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किया गया? अजीत अगरकर का…
मोहम्मद शमी को आस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने के बाद सिलेक्टर्स पर उठे सवालों के बीच अब अजीत अगरकर ने चुप्पी तोड़ी है। शमी ने हाल ही में सोशल ...
-
ऑस्ट्रेलिया दौरे में नहीं चुने जाने के बाद मोहम्मद शमी ने दिया टीम इंडिया के सिलेक्टर्स को जवाब,…
टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में ज़बरदस्त वापसी की है। उत्तराखंड के खिलाफ उन्होंने आखिरी सत्र में अपने पुराने अंदाज़ में ...
-
नेट्स में बल्लेबाजी का वीडियो शेयर कर रोहित शर्मा ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में…
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रोहित ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर नेट प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के वायरल होते ही ...
-
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के दिए संकेत? बोले- शायद अब एक और ऑस्ट्रेलिया दौरा ना…
36 वर्षीय कोहली का यह बयान टेस्ट क्रिकेट से उनके संभावित संन्यास की ओर इशारा करता है। ऑस्ट्रेलिया में उनके कई यादगार प्रदर्शन रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी ...
-
शार्दुल ठाकुर की नाराजगी – ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होने का दर्द खुलकर बताया
टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने पर अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर की हैं। 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली ...
Cricket Special Today
-
- 24 May 2026 09:59