Australia cricket team: Cricket News & Match Updates
आलोचकों को डेविड वॉर्नर की पत्नी ने दिया करारा जवाब, पति को बूढ़ा और धीमा कहने वालों पर कसा तंज
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) की पत्नी कैंडिस ने अपने पति के उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जो यूएई में आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले विस्फोटक बल्लेबाज की खराब फॉर्म को लेकर सवाल उठा रहे थे। वॉर्नर, जो हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोई खास प्रभाव नहीं दिखा पाए थे, उन्हें टूर्नामेंट के दूसरे यानी दुबई चरण में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा भारत में खेले गए मैचों के दौरान वॉर्नर को अपनी कप्तानी भी गंवानी पड़ी थी। हालांकि अब टी-20 वल्र्ड कप में वॉर्नर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने सात पारियों में 48.16 की औसत से 289 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार टी-20 वल्र्ड कप अपने नाम कर लिया है और कंगारू टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले डेविड वॉर्नर को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से नवाजा गया है। Read More...