Ashoke pandit: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'मैं इंडिया-पाकिस्तान मैच के खिलाफ हूं', फिल्म जगत से भी उठी वर्ल्ड कप मैच के खिलाफ आवाज़
पाकिस्तान ने अपने फैसले पर यू-टर्न लेते हुए भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेलने के लिए हामी भर दी है। पाकिस्तान के इस फैसले के बाद भारत में कुछ लोग खुश हैं तो कुछ लोग आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इस मैच के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए कड़ी आलोचना की है।
पंडित, जो अपने बेबाक विचारों के लिए जाने जाते हैं, ने कहा कि वो दोनों टीमों के आमने-सामने होने से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। पंडित ने कहा, “मैं इसके खिलाफ हूं। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए, जो एक टेररिस्ट देश है। ये लोगों और हमारे सिक्योरिटी फोर्स के जवानों की भावनाओं के खिलाफ है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है। मैं पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के खेल या बिजनेस के खिलाफ हूं। भारत के नागरिक के तौर पर, मैं इससे सहमत नहीं हूं।” Read More...
Related Cricket News for Ashoke pandit - Tesst
Cricket Special Today
-
- 08 Oct 2026 08:46
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18
-
- 23 Sep 2026 11:30
-
- 18 Sep 2026 01:51