Ajit agarkar: Cricket News & Match Updates
रोहित को कप्तानी से हटाने में किसका हाथ था? गौतम गंभीर के साथी का सनसनीखेज खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर कई फैंस और क्रिकेट पंडितों ने नाराजगी जताई थी क्योंकि रोहित के अंडर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था इसके बावजूद रोहित को हटाकर शुभमन को वनडे कप्तान बना दिया गया और अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने रोहित को कप्तानी से हटाने के फैसले के बारे में एक सनसनीखेज खुलासे से सुर्खियां बटोरी हैं।
तिवारी का मानना है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद रोहित शर्मा को भारत की वनडे कप्तानी से हटाने में हेड कोच गौतम गंभीर का हाथ हो सकता है। मनोज, जो अपने आईपीएल करियर के दौरान KKR के लिए खेले थे, ने दावा किया कि गंभीर ने अजीत अगरकर को प्रभावित किया होगा ताकि शुभमन गिल को रोहित के उत्तराधिकारी के रूप में वनडे में टीम का नेतृत्व करने के लिए घोषित किया जा सके। Read More...