Abdul razzak: Cricket News & Match Updates
'क्रिकेट जीत गया और इंडिया हार गया', नहीं सुधरे अब्दुल रज्जाक फिर दिया विवादित बयान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भारत पर निशाना साधते रहते हैं और इस लिस्ट में सबसे ऊपर अब्दुल रज्जाक का नाम है। रज्जाक अपने विवादित बयानों के चलते लाइमलाइट में रहते हैं और उन्हें अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगनी पड़ती है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला था जब उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐशवर्या राय पर एक भद्दी टिप्पणी की थी और इसके लिए जब उनकी आलोचना की गई तो उन्होंने सरेआम आकर माफी भी मांगी।
ऐसा लगा था कि वो अपनी इस गलती के बाद सुधर जाएंगे लेकिन पाकिस्तानी कहां मानने वाले हैं वो एक के बाद एक गलतियां करने में माहिर हैं और रज्जाक ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने एक और विवादास्पद बयान दिया है, जिसमें उन्होंने भारत पर आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में परिस्थितियों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रज्जाक ने कहा कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार क्रिकेट के लिए अच्छी है। Read More...
Related Cricket News for Abdul razzak - Tesst
VIDEO: 'अगर मैं ऐशवर्या राय से शादी करूं', अब्दुल रज्जाक ने फिर से दिया विवादित बयान
'मैंने कभी नहीं कहा कि बुमराह अच्छा बॉलर नहीं है', अब्दुल रज्जाक ने मारी पलटी अपने बयान से लिया यू-टर्न
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33