t2 world cup
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 17 रनों से हराया, गेंदबाजों ने दिखाया दम !
मेलबर्न, 29 फरवरी| न्यूजीलैंड ने शनिवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए कम स्कोर वाले मैच में बांग्लादेश को 17 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवरों में 91 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। बांग्लादेश इस आसान से लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई और लेघ कास्पेरेक तथा हायले जेनसेन की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने एक गेंद पहले 74 रनों पर ढेर हो गई।
कास्पेरेके और जेनसेन ने तीन-तीन विकेट लिए। एमिला केर और सोफी डेविने के हिस्से एक-एक विकेट आया। दो बल्लेबाज रन आउट हुईं।
इस जीत से न्यूजीलैंड ने अपनी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब उसे अंतिम-4 में जगह पक्की करने के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच को जीतना होगा।
आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सकीं। निगारा सुल्तान ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। मुर्शिदा खातुन ने 11 और रितु मोनी ने 10 रनों का योगदान दिया।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसका ऊपरी क्रम अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर सका जबकि मध्य क्रम और निचले क्रम की बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में पहुंचने में भी संघर्ष करती दिखीं।
टॉप-4 बल्लेबाज ही दोहरी संख्या में रन बनाने में सफल रहीं। कप्तान डेविने 12, रचेल प्रीस्ट ने 25, सुजी बेट्स ने 15 और मैडी ग्रीन ने 11 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मोनी ने चार, सलमा खातुन ने चार, रुमाना अहमद ने दो सफलताएं अर्जित कीं।
Related Cricket News on t2 world cup
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दी पटखनी, इंग्लैंड महिला गेंदबाजों का कमाल
28 फरवरी। इंग्लैंड ने यहां मनुका ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 42 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज महिला टीम ने थाईलैंड को 7 विकेट से हराया, कप्तान स्टेफनी टेलर ने…
22 फरवरी। कप्तान स्टेफनी टेलर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने यहां जारी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में थाईलैंड को सात विकेट ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग…
21 फरवरी। महिला टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। आपको ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: अतीत को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहेगा भारत, प्रीव्यू !
सिडनी, 20 फरवरी| नई भारतीय टीम 2009, 2010 और 2018 की सेमीफाइनल की असफलता को पीछे छोड़ते हुए इस बार महिला टी-20 विश्व कप में नया इतिहास रचना चाहेगी और ...
-
T20 WC: Strano replaces injured Vlaeminck in Australia squad
Melbourne, Feb 20 Australian fast bowler Tayla Vlaeminck has been ruled out of the Women's T20 World Cup with a stress injury in her right foot. Off-spinner Molly Strano has ...
-
भारत Vs वेस्टइंडीज: महिला टी-20 वार्म- अप मैच के दौरान हादसा, बुरी तरह से चोटिल, ले जाना पड़ा…
18 फरवरी। महिला टी-20 वर्ल्ड कप वार्म अप मैच में भारत और वेस्टइंडीज की टीम आमने - सामने हैं। इस वार्म अप मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले ...
-
It's going to be very big if we win T20 World Cup: Harmanpreet Kaur
Sydney, Feb 17: India captain Harmanpreet Kaur believes her team is growing "day by day" and are in a positive state of mind ahead of the T20 World Cup which ...
-
India's pre-women's T20 World Cup warm-up match vs Pakistan washed off
Sydney, Feb 16: India's pre-women's T20 World Cup warm-up match agianst Pakistan was washed out on Sunday without a ball bowled in Brisbane. The Harmanpreet Kaur-led side will now have to ...
-
ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान का अभ्यास मैच रद्द, कारण हैरान करने वाला
ब्रिस्बेन, 16 फरवरी| भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों का टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रविवार को होने वाला अभ्यास मैच मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया ...
-
ऑस्ट्रेलिया में होने वाला T20I वर्ल्ड कप अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा
मेलबर्न, 15 फरवरी | इंग्लैंड की लॉरेन विनफील्ड ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप-2020 में उनकी टीम खिताब जीत सकती है और इसके लिए जरूरी ...
-
150 players from 10 countries to feature at Women's T20 World Cup
Melbourne, Feb 15: Ten countries, which consist of 150 players, will be battling it out to reach the final at the Melbourne Cricket Ground on March 8, with Australia and India ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान फ्रंट-फुट नो बाल की निगरानी करेगा तीसरा अम्पायर !
11 फरवरी। आस्ट्रेलिया में इस महीने शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के दौरान फ्रंट-फुट नो बाल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। आईसीसी ने एक बयान में कहा है ...
-
U 19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार लेकिन इऩ दो खिलाड़ियों का भारतीय सीनियर टीम में…
अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय अंडर 19 टीम को बांग्लादेश अंडर 19 टीम के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय अंडर 19 टीम ...
-
अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम को मिली हार, आखिर कहां चूक हुई?
10 फरवरी। भारत ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल तक पहुंचने के लिए सब कुछ किया। टीम फाइनल में पहुंची भी। फाइनल तक पहुंचने के सफर में जब टीम की बल्लेबाजी विफल ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 09:50
-
- 26 Mar 2026 08:22