Advertisement

'पुलिस पर चला दी थी गोली', शिवनारायण चंद्रपॉल के रिकॉर्ड, रोचक तथ्य और अन्य दिलचस्प जानकारी

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। चंद्रपॉल क्रिकेट फैंस के बीच अपनी अजीबोगरीब बल्लेबाजी तकनीक के लिए मशहूर थे। जब चंद्रपॉल ने संन्यास लिया तब वह वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे...

Shubham Shah
By Shubham Shah August 15, 2021 • 16:43 PM
Shivnarine Chanderpaul - Interesting Facts, Trivia, And Records About 'Tiger'
Shivnarine Chanderpaul - Interesting Facts, Trivia, And Records About 'Tiger' (Image Source: Google)
Advertisement

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। चंद्रपॉल क्रिकेट फैंस के बीच अपनी अजीबोगरीब बल्लेबाजी तकनीक के लिए मशहूर थे। जब चंद्रपॉल ने संन्यास लिया तब वह वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले  बल्लेबाजों के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद थे।

एक नजर चंद्रपॉल के रिकॉर्ड और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य के बारे में।

Trending


1) शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज की ओर से 100 टेस्ट खेलने वाले पहले इंडो-कैरेबियन क्रिकेटर थे।

2) बचपन में चंद्रपॉल  के कोच वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर रोहन कन्हाई थे जिनको Tiger of Port Mourant भी कहा जाता था। कन्हाई ने चंद्रपॉल  का निकनेम टाइगर रखा है।

3) शुरुआत के दिनों में चंद्रपॉल देर रात तक पार्टी किया करते थे। एक बार उन्होंने एक पुलिस वाले को चोर समझकर गोली चला दी थी लेकिन वो इतना गंभीर नहीं था।

4) चंद्रपॉल  को भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करने में बहुत रास आता था। साल 2002 में उन्होंने बिना आउट हुए 1051 गेंदों का सामना किया। उस सीरीज में चंद्रपॉल ने 3 शतक और 3 अर्धशतक जमाए थे।

5) चंद्रपॉल न्यूजीलैंड के ग्राहम डॉलिंग के बाद अपनी कप्तानी डेब्यू पर टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

6) चंद्रपॉल के बेटे तेगनारायण भी एक क्रिकेटर हैं। साल 2014 में उन्होंने टीम के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला हैं। साल 2013 में उन्होंने अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। गुयाना के लिए चंद्रपॉल  ने अपने बेटे के लिए फर्स्ट-क्लास मैचों में बल्लेबाजी भी की है।

7) साल 2014 में चंद्रपॉल अपने 20 साल के लंबे टेस्ट करियर में पहली बार स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे। यह उनकी 266वीं पारी थी।

8) चंद्रपॉल टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड 750 पार्टनरशिप में शामिल रहे हैं। राहुल द्रविड़ 738 तो वही सचिन तेंदुलकर 675 पार्टनरशिप में।

9) शिवनारायण चंद्रपॉल ने 164 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 11867 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक भी निकले हैं। 268 वनडे मैचों में चंद्रपॉल ने 8778 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक शामिल है।

10) 385 फर्स्ट-क्लास मैचों में उन्होंने 27545 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 77 शतक जमाने का कारनामा किया है। 423 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 13439 रन बनाएं हैं जिसमें वो 13 शतक जमाने में कामयाब रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement