दरअसल, हुआ ये कि पीएसएल 2023 के ड्राफ्ट इवेंट के लाइव में पहले तो बत्ती गुल हो गई और साथ ही एंकर का माइक भी ऑफ हो गया। प्रोडक्शन टीम के इस बड़े ब्लंडर के चलते इस इवेंट के इंतज़ामों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, दुनियाभर के फैंस पाकिस्तान का एक बार फिर से मज़ाक उड़ा रहे हैं। कई फैंस रमीज राजा का मज़ाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि शायद पाकिस्तान ने चीन का लोन नहीं उतारा इसलिए लाइट काट दी गई।