IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार (12 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।…
IPL 2026, Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार (12 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस अंकतालिका में 11 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और लगातार चार मैच जीत चुकी है। वहीं SRH ने भी पिछले पांच में से चार मुकाबले जीते हैं और अंकतालिका में 11 मैचों में 14 ही अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे।