MS Dhoni's 250th IPL Match: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया। उन्होंने सोमवार को आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैदान पर उतरने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल में 250 मैच पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने आईपीएल में 250 मैच में 39.09 की औसत और 135.96 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतकीय पारी भी खेली हैं।