England vs Sri Lanka T20I 2026: श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट को ठीक होने में अभी और समय लगेगा। इस सीरीज़ में मेंडिस की गैर-मौजूदगी में चरित असलंका (Charith Asalanka) श्रीलंका की कप्तानी करेंगे।
जुलाई में कोलंबो कैप्स के लिए लंका प्रीमियर लीग खेलने के दौरान मेंडिस को यह चोट लगी थी, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ घर में हुई दो टेस्ट मैच की सीरीज में भी नहीं खेल पाए। असलंका जिन्हें शुरू में उप-कप्तान बनाया गया था, अब टीम की कप्तानी करेंगे। इस सीरीज से वह सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं, क्योंकि जून में वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
मेंडिस वनडे सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं, अगर ऐसा होता है तो उप-कप्तान असलंका वहां भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।