Advertisement

एशियाई खेलों की तैयारी के लिये भारतीय महिला टीम करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा

भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी एशियाई खेलों की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौ
Advertisement

एशियाई खेलों की तैयारी के लिये भारतीय महिला टीम करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा - Image Source: Google

भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी एशियाई खेलों की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां वह पांच मैच खेलेगी। सीरीज के तीन मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे जबकि दो मैच ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होंगे।

सभी मैच एडिलेड के मेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत दौरे पर अपना पहला मैच 18 मई को खेलेगा जिसके बाद 20 और 21 मई को लगातार मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम 25 और 27 मई को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है जबकि भारत आठवें स्थान पर है।

Advertisement

यह दौरा हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए तैयारी का काम करेगा जो इस वर्ष सितम्बर-अक्टूबर में होने हैं।

Also Read: IPL 2023 Points Table

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच जेनेक शॉपमैन ने कहा, ऑस्ट्रेलिया से ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमें यह आंकने में मदद करेगा कि बड़ी टीमों के मुकाबले हम कहां खड़े हैं। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण, यह सीरीज चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए कारगर साबित होगी। इससे हमें उन जगहों के बारे में पता चलेगा जिनमें हमें सुधार की जरूरत है। इसलिए रणनीतिक तौर पर यह हमारे लिए महत्वपूर्ण दौरा है।

Advertisement

About the Author

IANS News

IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh.

Edited by: Saurabh Sharma Read More →
Advertisement