Advertisement

मुंबई ने प्ले-ऑफ में जगह पक्की की, RCB बाहर, एक नजर IPL 2023 के पॉइंट्स टेबल पर डाले

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था, जिसे मुंबई की टीम ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई की टीम आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल पर 16 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर पहुँच गई है और प्ले-ऑफ में जगह भी पक्की कर ली। वहीं, हार के बाद हैदर
Advertisement

मुंबई ने प्ले-ऑफ में जगह पक्की, RCB बाहर, एक नजर IPL 2023 के पॉइंट्स टेबल पर डाले

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था, जिसे मुंबई की टीम ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई की टीम आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल पर 16 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर पहुँच गई है और प्ले-ऑफ में जगह भी पक्की कर ली। वहीं, हार के बाद हैदराबाद की टीम आखिरी नंबर पर पहुँच गई है। दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। जिसे गुजरात की टीम ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में 20 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। जबकि, हार के बाद आरसीबी की टीम बाहर हो गई है। 

Advertisement

आईपीएल 2023 में प्ले ऑफ में पहुंचे वाली टीम:

1. गुजरात टाइटन्स 

2. चेन्नई सुपर किंग्स 

3. लखनऊ सुपर जायंट्स 

4. मुंबई इंडियन्स

आईपीएल 2023 में अगला मुकाबला 23 मई को गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच क्वालीफ़ायर-1 खेला जाएगा। 

About the Author

Cricketnmore Staff

Cricketnmore Staff is a cricket writer and analyst covering international cricket, domestic series, and major tournaments.

Edited by: Saurabh Sharma Read More →
Advertisement