IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 198 रनों का लक्ष्य रखा, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली सामने 198 रनों का लक्ष्य रखा, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 36 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्का के साथ 67 रनों की पारी खेली। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंदों में 53 रन बनाए।
दिल्ली के लिए गेंदबाजी में मिचेल मार्श ने 4 विकेट चटकाए। वहीं, ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिच नार्जे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक