Advertisement

पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत-ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर वनडे में पहली बार नंबर एक टीम बनी

ICC ODI Ranking: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 102 रनों से जीत दर्ज की। इसी के साथ पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। पाकिस्तान ने भारत -ऑस्ट्रेलिया के बराबर 113 रेटिंग हासिल कर लिए है। लेकिन कुछ दशमलव पॉइंट्स के कारण पाकिस्तान की टीम टॉप पर है। पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में
Advertisement

पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत-ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर वनडे में पहली बार नंबर एक टीम बनी

ICC ODI Ranking: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 102 रनों से जीत दर्ज की। इसी के साथ पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। पाकिस्तान ने भारत -ऑस्ट्रेलिया के बराबर 113 रेटिंग हासिल कर लिए है। लेकिन कुछ दशमलव पॉइंट्स के कारण पाकिस्तान की टीम टॉप पर है। पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली बार पहला स्थान हासिल किया है। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम 5वें नंबर पर थी। लेकिन अब चार मैचों की अजय बढ़त हासिल कर टीम नंबर एक पर पहुँच गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर दो, तो भारतीय टीम नंबर तीन पर मौजूद है। जबकि, इग्लैंड की टीम 111 रेटिंग के साथ चौथे और न्यूजीलैंड की टीम 107 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर पहुँच गई है।

Advertisement

शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने कप्तान बाबर आजम के शतकीय पारी के बदौलत 334 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 232 रनों पर ही सिमट गई।

About the Author

Cricketnmore Staff

Cricketnmore Staff is a cricket writer and analyst covering international cricket, domestic series, and major tournaments.

Edited by: Saurabh Sharma Read More →
Advertisement