Advertisement

आईपीएल नीलामी : आखिरी पल में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को गुरुवार को चेन्नई में जारी आईपीएल-2021 नीलामी में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में खरीद लिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और मुंबई ने उन्हें इसी बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा। वह हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेले थे और वह पिछले
Advertisement

Arjun Tendulkar in IPL Auction

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को गुरुवार को चेन्नई में जारी आईपीएल-2021 नीलामी में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में खरीद लिया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और मुंबई ने उन्हें इसी बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा। वह हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेले थे और वह पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ ट्रेनिंग करते आ रहे थे।

Advertisement

अर्जुन के पिता सचिन भी अपने समय में मुंबई इंडियंस के लिए ही आईपीएल में खेल चुके हैं।

अर्जुन के अलावा आकाश सिंह को राजस्थान ने 20 लाख रुपये में, कोलकाता ने पवन नेगी को 50 लाख रुपये में और वेंकटेश अय्यर को 20 लाख रुपये में खरीदा।

About the Author

Cricketnmore Staff

Cricketnmore Staff is a cricket writer and analyst covering international cricket, domestic series, and major tournaments.

Edited by: Saurabh Sharma Read More →
Advertisement