ENG vs SL: इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हुए श्रीलंकाई कप्तान Kusal Mendis, अब इसे मिली कमान
Kusal Mendis, Binura Fernando ruled out of T20I series vs England - Image Source: AFP
England vs Sri Lanka T20I 2026: श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट को ठीक होने में अभी और समय लगेगा। इस सीरीज़ में मेंडिस की गैर-मौजूदगी में चरित असलंका (Charith Asalanka) श्रीलंका की कप्तानी करेंगे।
जुलाई में कोलंबो कैप्स के लिए लंका प्रीमियर लीग खेलने के दौरान मेंडिस को यह चोट लगी थी, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ घर में हुई दो टेस्ट मैच की सीरीज में भी नहीं खेल पाए। असलंका जिन्हें शुरू में उप-कप्तान बनाया गया था, अब टीम की कप्तानी करेंगे। इस सीरीज से वह सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं, क्योंकि जून में वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
मेंडिस वनडे सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं, अगर ऐसा होता है तो उप-कप्तान असलंका वहां भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
सीरीज के लिए मेंडिस की जगह बल्लेबाज पवन रत्नायके को शामिल किया गया है, जबकि बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो की जगह दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया है। पीठ की चोट के कारण फर्नांडो इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। मदुशंका भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे लेकिन उन्होंने एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच 15 सितंबर से साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद बाकी दो मुकाबले 17 और 19 सितंबर को कार्डिफ और मैनचेस्टर में होंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम
Also Read: Special Cricket Storiesचरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, थारिंडु रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, पवन रथनायके, दिलशान मदुशंका