22 साल की हुई भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना, जानिए उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें

Updated: Wed, Jul 18 2018 17:12 IST
22 साल की हुई स्मृति मंधाना, जानिए उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें Images (Google Search)

भारतीय महिला टीम की क्रिकेटर स्मृति महानंदा ने बहुत ही कम समय में टीम में बहुत नाम कमा लिया है। साल 2017 में स्मृति मंधाना ने महिला क्रकेट वर्ल्ड कप के दौरान एक बेजोड़ शतक और एक अर्धशतक लगाया था। उनके जन्मदिन के मौके पर आइये जानते है उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

क्रिकेटरों से भरा परिवार

 

स्मृति मंधाना को क्रिकेट विरासत में मिली है। स्मृति से पहले उनके पिता और उनके बड़े भाई ने भी क्रिकेट खेला है। स्मृति के पिता ने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर क्रिकेट खेला है तो वही उनके भाई भी महाराष्ट्र की ओर से अंडर-16 क्रिकेट खेल चुके है।

महज 9 साल के उम्र में डेब्यू किया

 

स्मृति मंधाना बचपन से क्रिकेट की तकनीक में इतनी माहिर रही की उनको महज 9 साल की उम्र में ही महारष्ट्र अंडर -15 टीम से बुलावा आ गया। और जब स्मृति 11 साल की हुई तब वो महाराष्ट्र अंडर -19 टीम की सदस्य बनी।

 

घरेलू मैचों में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

साल 2013 में वेस्टजोन क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मृति ने महारष्ट्र  के तरफ से खेलते हुए वड़ोदरा के खिलाफ 150 गेंदों में 224 रनों की विशाल पारी खेली। हैरानी की बात यह है की स्मृति ने वो दोहरा शतक जिस बैट से लगाया वो बैट उन्हें राहुल द्रविड़ से तोहफे के रूप में मिली थी।

''आईसीसी वीमेन टीम ऑफ़ दी ईयर'' में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय महिला क्रिकेटर

 

साल 2016  में स्मृति ने बल्ले से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ने उन्हें ''वीमेन टीम ऑफ़ दी ईयर''  में जगह दी। मंधाना उस साल ''वीमेन टीम ऑफ़ दी ईयर'' में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय महिला क्रिकेटर रही।

ये कारनाम करने वाली भारत की सबसे युवा महिला क्रिकेटर

स्मृति मंधाना भारत के तरफ से इंटरनेशनल टी-20 में अर्धशतक ज़माने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर है।

TAGS

Most Viewed Articles