ये हैं सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने वाली टीमें, टीम इंडिया है इस नंबर पर

Updated: Fri, Sep 14 2018 14:40 IST
Asia Cup Records (Twitter)

एशिया कप इंटरनेशनल क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंटों में से एक है जिसमें केवल उपमहाद्वीप की क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलता हैं। इन टीमों भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ-साथ क्रिकेट खेलने वाले एशिया के अन्य देश भी शामिल होते हैं। इस बार एशिया कप में कुल 6 टीमें शामिल हुई हैं, जिसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान, हॉंग-कॉंग की टीम भी शामिल हैं। आइये आज जानते है सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने वाली टीमों के नाम।

भारत

भारतीय क्रिकेट टीम ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब जीता हैं। साल 1984 में इसके पहले संस्करण जीतने के साथ भारत ने कुल मिलाकर 6 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया हैं। भारतीय टीम ने 5 बार श्रीलंका तो वही बांग्लादेश को एक बार इसके पहले टी20 प्रारूप में हराते हुए खिताब अपने नाम किया हैं।  PHOTOS: एबी डी विलियर्स की वाइफ डेनियल हैं बहुत खूबसूरत, जरूर देखें

 

श्रीलंका 

भारत के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने इस खिताब को सबसे ज्यादा बार अपने नाम किया हैं। श्रीलंका ने एशिया कप का पहला खिताब साल 1986 में पाकिस्तान को हराकर जीता। कुल मिलाकर श्रीलंका की टीम इस खिताब को 5 बार अपने नाम कर चुकी हैं। श्रीलंका ने इस कप में 3 बार भारत तो वहीं पाकिस्तान को 2 बार हराया हैं।

 

पाकिस्तान

पाकिस्तान ने एशिया कप की पहली ट्रॉफी साल 2000 में श्रीलंका को हराकर अपने नाम की। पाकिस्तान ने एशिया कप आई ट्रॉफी महज 2 बार जीती हैं। पहली बार उन्होंने श्रीलंका को 2000 में हराया तो वहीं दसरी बार बांग्लादेश को साल 2012 में हराकर एशिया कप की विजेता बनी।

TAGS

Most Viewed Articles