टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, राइडर बाहर

वेलिंगटन/नई दिल्ली, 16 फरवरी (हि.स.) । न्यूजीलैंड ने अगले महीने बांग्लादेश में शुरू होने वाले विश्व टवेंटी20 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। जेसी राइडर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। न्यूजीलैंड चयन प्रमुख ब्रुस एडगर ने पुष्टि की कि राइडर का टीम में शामिल होना सुनिश्चित था, लेकिन बर्ताव के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं दी गयी।
एडगर ने कहा कि हमें उसे दौरे से बाहर करना पड़ा। हमारी चयन प्रक्रिया में चाल चलन बहुत अहमियत रखता है।
राइडर को शराबखोरी के कारण भारत के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट से कुछ घंटे पहले न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। अब एक हफ्ते बाद चुनी विश्व टी20 की टीम से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विश्व टवेंटी20 के लिए न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है :
ब्रैंडन मैकुलम (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, एंटन डेवसिच, मार्टिन गप्टिल, रोनील हीरा, मिशेल मैक्लेनाघान, नैथन मैकुलम, काइल मिल्स, कोलिन मुनरो, जेम्स नीशाम, ल्यूक रोंची, टिम साउदी, रॉस टेलर, केन विलियम्सन।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील
Other Legends
Latest Cricket News
cricket updates
Most Viewed Articles
-
- 6 days ago
- 5031 Views
-
- 1 day ago
- 2568 Views
-
- 6 days ago
- 2180 Views
-
- 5 days ago
- 2062 Views
-
- 11 hours ago
- 1985 Views